Homerevoinewsसुदर्शन न्यूज के युवा पत्रकार मनीष की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने...

सुदर्शन न्यूज के युवा पत्रकार मनीष की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने दो साथियों को किया गिरफ्तार

 

पूर्वी चम्पारण (बिहार)-  14 अगस्त। हिन्दी समाचार चैनल सुदर्शन न्यूज चैनल के युवा पत्रकार मनीष कुमार सिंह की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। पूर्वी चंपारण जिले में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बथूआहां निवासी पत्रकार मनीष का शव हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार गद्दी टोला चंवर से बीते बुधवार को बरामद किया गया। इस मामले में मनीष के ही दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

तीन दिनों से लापता थे मनीष

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मनीष पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे। वह अपने दो साथियों के साथ बीते शनिवार (सात अगस्त) को मठलोहियार में रात्रि लगभग पौने नौ बजे अंतिम बार देखे गए थे। इसके बाद लापता हो गए थे। मनीष के लापता होने के बाद से पुलिस व परिजन उनकी तलाश में जुटे थे।

हरसिद्धि व पहाड़पुर पुलिस की टीमें हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हैं। इधर, एसपी नवीन चंद्र झा ने भी घटना के तुरंत बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।

अरेराज डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि घटना के दिन वीडियो फुटेज में उनके दो साथी अमरेंद्र कुमार व असजद आलम दिखे थे। उसके बाद दोनों साथी अपने घर चले गए और मनीष लापता हो गए। मनीष का बैग अमरेंद्र के घर से मिला।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई गिरफ्तारी

संतोष कुमार ने बताया कि दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। मामले की जांच कर उचित काररवाई की जाएगी। मनीष के पिता ने आलम समेत करीब एक दर्जन लोगों को नामजद किया है।

हत्या के बाद शव धान के खेत में फेंक दिया गया था

संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीण अपने धान के खेत में खाद छींट रहे थे। इसी दौरान मनीष का जूता व मोजा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से निकाला गया। मनीष की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया गया था।

spot_img
spot_img
સંબંધિત લેખો
spot_img
spot_img

Most Popular

spot_img